फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज प्रताड़ना के मामले में पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दरबार में लगाई गई थी गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दरबार में लगाई गई गुहार के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी से जुड़ा है। पुलिस ने अदालत और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगामी जांच लाल कुर्ती पुलिस चौकी के हवाले कर दी है।
विज्ञापन

पड़ाव थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मार्च 2024 में आर्य समाज मंदिर में दिल्ली निवासी विरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि आरोपी विरेंद्र की पहले से ही एक शादी हो चुकी है और उसकी एक पुत्री भी है, जिसकी पहली पत्नी अनीता थाने तक पहुंच गई थी। आरोप है कि सितंबर 2024 में जब वह गर्भवती थीं, तब रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई और चश्मा तोड़ दिया गया। इसके अलावा, बिहार के निर्मली ले जाकर तांत्रिक अनुष्ठान (काला जादू) करवाने और 7 महीने की गर्भावस्था के दौरान भूखा रखने व दवाइयों के जरिए मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय से प्राप्त परिवाद और शुरुआती जांच-पड़ताल के आधार पर आरोपी पति विरेंद्र कुमार व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- प्रवीण आर्य, प्रभारी, पड़ाव थाना, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें