फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पराली जलाने पर मानकपुर के किसान के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
खेतों में जली पराली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले में धान के अवशेष (पराली) जलाने के मामलों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। थाना सदर अंबाला सिटी क्षेत्र के मानकपुर गांव में पराली जलाने के आरोप में कृषि विभाग की शिकायत पर किसान करणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जांच अधिकारी एसआई विक्रम सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अनुसार, 6 नवंबर को हलका पटवारी, कृषि कार्यकर्ता और अन्य सदस्यों की संयुक्त टीम को वीडियो से खेत में पराली जलाने की सूचना मिली थी। टीम को उपलब्ध कराई गई जीपीएस लोकेशन और खसरा नंबर के आधार पर मौके का निरीक्षण किया गया। खेत में आग के स्पष्ट निशान मिले। जांच में जमीन मानकपुर निवासी करणवीर सिंह के नाम दर्ज पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के एटीएम व कृषि कार्यकर्ता तेजवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना और पर्यावरण दूषित करने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई विक्रम सिंह ने मौके का दौरा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें