फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पॉलीग्रास टर्फ मैदान के चारों ओर लगेगी फेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल पॉलीग्रास टर्फ वाले मैदान में कोई भी बिना अनुमति नहीं घुस पाएगा। बाकायदा इसके लिए स्टेडियम के भीतर फुटबॉल मैदान में अलग से फेंसिंग की जाएगी।
विज्ञापन

खेल विभाग की तरफ से ही उसे मैच या फिर अकादमी के बच्चों के लिए खोला जाएगा। हालांकि अभी इसको लेकर काम शुरू हो गया था और बाकायदा फुटबॉल मैदान की चारों तरफ लोहे के पोल भी लगा दिए गए है। जबकि संबंधित ठेकेदार का कहना है कि स्टेडियम में निर्माणाधीन मैदान का काम पूरी तरह से होने पर ही फेंसिंग लगाई जाएगी, जिससे कि निर्माण के दौरान आने जाने वाले भारी वाहनों को कोई परेशानी न हो। बाद में फेंसिंग से पूरी तरह कवर कर दिया जाएगा।
बता दें कि करोड़ों रुपये की लागत से फुटबॉल मैदान में पॉलीग्रास टर्फ बिछाई गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैदान की तर्ज पर बने इस फुटबॉल मैदान में कई बार देखा जाता है कि लोग बिना किसी अनुमति के पॉलीग्रास टर्फ में चढ़ जाते हैं और खेलने लगते हैं। इसके अलावा कई बार आवारा कुत्तों का भी जमावड़ा लग जाता है। चारों तरफ से मैदान खुला होने के कारण यह स्थिति बनी रही थी। इसको लेकर फुटबॉल कोच की तरफ से कई बार आलाधिकारियों से पत्राचार किया गया था और पीडब्ल्यूडी को फेंसिंग लगाने के लिए बोला गया था। ताकि कोई भी बिना अनुमति व्यक्ति भीतर न घुस सके और आवारा कुत्तों को भी रोका जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
फुटबॉल मैदान के चारों तरफ फेंसिंग होनी है। बाकायदा उसके लिए पोल भी लगा दिए गए है। यह फेंसिंग मैदान का काम पूरा होने के बाद लगाई जाएगी ताकि भारी वाहनों को आने-जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

बुटा, साइट इंजीनियर, गर्ग एंड कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें