फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाना खा रहे पिता को खेत में ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। तंदवाल गांव में ट्रैक्टर से कुचले जाने पर सोहन लाल (50) की मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बराड़ा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे विकास ने बताया कि उनके पिता सोहन लाल सुबरी गांव निवासी कुलवंत सिंह की कंबाइन पर करीब 15 साल से काम करते थे।
विज्ञापन


बेटा पिता को खाना देने के लिए गया था खेत

मृतक के बेटे विकास ने बताया कि बुधवार को वह अपने पिता सोहन लाल को खाना देने खेत गया था। ट्रैक्टर की बैटरी डाउन होने की वजह से चालक ने उसे स्टार्ट ही छोड़ा हुआ था। उसके पिता धूप से बचने के लिए ट्राॅली के पीछे बैठकर खाना खाने लगे। इसी बीच कंबाइन भरने के बाद चालक ने जैसे ही इशारा किया तो पास खड़े ट्रैक्टर चालक ने बिना देखे ट्रैक्टर को तेजी से पीछे कर दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल सोहन लाल को तुरंत मुलाना के एमएमयू अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें