फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ट्रैक्टरों पर काले झंडे और गन्ने लगाकर निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
एसडीएम के साथ बातचीत करते कमेटी के सदस्य। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
नारायणगढ़/शहजादपुर। शुगर मिल बणौंदी से पेराई सत्र का सुचारू भुगतान न होने पर बुधवार को किसानों ने एकजुट होकर रोष स्वरूप ट्रैक्टर मार्च निकाला। रोष मार्च के दौरान ट्रैक्टरों पर किसान संगठनों के झंडों के साथ-साथ काले झंडे और एक-एक गन्ना भी लगाया हुआ था।
विज्ञापन

रोष मार्च को पहले लघुसचिवालय पर जाना था, लेकिन बाद में ट्रैक्टरों का बड़ा काफिला एक्सटेंशन अनाजमंडी में आकर रुका। जहां एसडीएम नीरज किसानों के साथ बातचीत करने के लिए पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद प्रशासन व संयुक्त किसान कमेटी के सदस्यों के बीच सहमति बनी। इसके तहत 31 दिसंबर तक का भुगतान पांच मार्च तक कर दिया जाएगा। इस आश्वासन पर किसान सहमत हो गए। किसानों ने कहा कि यदि पांच मार्च तक भुगतान नहीं हुआ तो सात मार्च को फिर से एसडीएम कार्यालय पर एकत्रित होकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद लघुसचिवालय पर 14 फरवरी से चल रहा धरना स्थगित कर दिया गया।
बिकी चीनी की राशि का भुगतान किया जा रहा किसानों को
किसानों से बातचीत करते हुए एसडीएम नारायणगढ नीरज ने कहा कि चीनी मिल से जितनी चीनी बिक रही है, उस राशि का भुगतान किसानों को किया जा रहा है। खोई बिकने से जो पेमेंट आएगी, वह भी किसानों को ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 17 करोड़ रुपये की चीनी मिल में बिक्री के लिए पड़ी है। इसका जो पैसा आएगा, उससे किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

87 करोड़ का भुगतान हो चुका
एसडीएम के मुताबिक इस सत्र का अब तक लगभग 87 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। मिल घोटाले में भी पूरी जिम्मेदारी से काम किया गया है। शुगर मिल की 64 एकड़ जमीन को केस में अटैच करवाया गया है। केस में दो लोग और गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे एक करोड़ रुपये की रिकवरी हुई है, वह भी किसानों के पास गई है।

टैक्टर मार्च निकालते किसान- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें