फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल महापंचायत में आज अंबाला के किसान लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मुजफ्फरनगर के बाद करनाल में होने वाली महापंचायत को लेकर अंबाला के किसान आज रवाना होंगे। भाकियू पदाधिकारियों ने वीडियो जारी करते हुए अधिक से अधिक किसानों को करनाल पहुंचने का आह्वान किया है। भाकियू के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि इससे पहले करनाल में हुई बैठक में ही एलान कर दिया गया था कि किसान 7 सितंबर को करनाल स्थित लघु सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में भी यह साफ हो गया था कि करनाल में महापंचायत होगी। इसीलिए पहले ही किसानों को करनाल जाने के लिए अपने वाहन तैयार रखने को कह दिया था। जिले से करीब 5 हजार से अधिक किसानों के करनाल पहुंचने का अनुमान है। वहां जो भी निर्णय लिया जाएगा, आगे उसी पर कार्य करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें