फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। बिजली कटों से परेशान किसानों ने बुधवार को विक्रम वजीदपुर के नेतृत्व में केसरी पावर हाउस और साहा पावर हाउस पर गुलाब पूनियां के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि दिन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण फसल में आग लगने के डर से ग्रामीण फीडर को बंद कर दिया जाता है। इसलिए सरकार ने रात को आठ घंटे किसानों को बिजली देने का वादा किया था लेकिन रात में भी मात्र एक घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे सिंचाई समेत कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीओ केसरी अतितोष कुमार सिंह ने बताया कि दिन में सुबह 9 से शाम को 5 बजे तक इसलिए लाइट बंद कर दी जाती है कि कहीं शॉर्ट सर्किट होने से किसानों की फसल में आग न लग जाए। यदि किसानों ने कहने पर वे दिन में बिजली आपूर्ति करते हैं और फसल को कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसानों की होगी। एसडीओ ने किसानों से लिखित शिकायत की भी मांग की। किसानों की ओर से लिखित शिकायत देने के बाद एसडीओ ने बिजली आपूर्ति शुरू किया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें