फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धोनी की टीम में खेलने वाले गुरजपनीत के परिजन सम्मानित

विज्ञापन
छावनी के लालकुर्ती मंदिर में गुरजपनीत सिंह के परिजनों को सम्मानित करते हुए मंडल के सदस्य: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग की टीम की ओर से 2.20 करोड़ की बोली लगाकर खरीदे अंबाला के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के परिजनों का अंबाला में सम्मान हुआ। श्री हनुमान भक्त मंडल लालकुर्ती की तरफ से खिलाड़ी के परिजनों को गुरुद्वारा सिंह सभा और सनातन धर्म मंदिर की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

25 वर्षीय गुरजपनीत छावनी स्थित स्टाफ रोड का रहने वाला है लेकिन वह तमिलनाडु की तरफ से रणजी खेल रहे हैं। पिता जगजीत सिंह ने बताया कि गुरजपनीत केंद्रीय विद्यालय एक नंबर में पढ़ाई की है। बचपन से क्रिकेट का शौक होने के कारण सातवीं कक्षा में ही खेलना शुरू कर दिया था। एसडी कॉलेज के मैदान में खूब क्रिकेट खेला और चौक-छक्के लगाने के साथ-साथ गेंदबाजी को निखारा।
2017 में क्रिकेट के कारण ही चेन्नई के गुरु नानक कॉलेज में दाखिल ले लिया था। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वह तमिलनाडु की तरफ से ही रणजी खेलने लगा। बेहतरीन गेंदबाजी को देखते हुए इंडिया की टीम को भी नेट बॉलिंग करवाने लगा। इस मौके पर मंडल के चेयरमैन नवीन यादव, प्रधान संदीप गर्ग, महासचिव महेंद्र रेखी, उपप्रधान राजिंद्र व अन्य मौजूद रहे।

छावनी के लालकुर्ती मंदिर में गुरजपनीत सिंह के परिजनों को सम्मानित करते हुए मंडल के सदस्य: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें