फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व गृहमंत्री के आवास पर शव लेकर पहुंचे परिजन, मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यमुनानगर छप्पर थाना क्षेत्र के खेड़ा कलां गांव में नाै सितंबर को हुई अंबाला के मंडोर गांव निवासी विवाहिता 35 वर्षीय पूजा रानी की मौत मामले में परिजनों ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को यमुनानगर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन सीधा शव को एंबुलेंस में लेकर शास्त्री कॉलोनी में पहुंच गए। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने और उसे लंबे समय से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पूर्व मंत्री विज ने एसपी यमुनानगर और पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की। आखिर में परिजन भी उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद विवाहिता को संस्कार के लिए अपने गांव मंडोर ले गए। हालांकि छप्पर पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 10-12 लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला

दरअसल, नाै सितंबर को खेडा कलां गांव में पूजा रानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव बंद कमरे में मिला था। मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था कि बेटी पूजा की पीटकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर सूजन थी। उसके नाक और मुंह से भी खून निकल रहा था। चेहरे पर भी पीटने के निशान हैं। मृतका के भाई संदीप कुमार ने बताया कि पूजा रानी की शादी 2017 में खेड़ाकलां गांव के नरेश के साथ हुई थी। 2023 में जीजा नरेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तभी से ससुराल पक्ष वाले बहन को तंग करते थे। बहन एक स्कूल में काम करती थी। शनिवार को पिता ने करीब एक घंटा बहन से फोन पर बात की थी। सोमवार को सुबह ससुराल पक्ष से फोन आया था कि बेटी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें