फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सटेंशन लेक्चरर एसोसिएशन ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
विरोध जताते हुए एक्टेंशन लेक्चरार। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
एक्सटेंशन लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन की स्थानीय इकाई ने सचिव प्रोफेसर सुषमा की अध्यक्षता में मंगलवार को जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। प्रो. सुषमा ने कहा कि प्रदेशभर में करीब दो हजार एक्सटेंशन लेक्चरर बीते दस सालों से कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं। मगर, पूरी योग्यता रखने व दस साल के अनुभव के बाद भी इन्हें जॉब सिक्योरिटी नहीं मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के कॉलेजों में छात्र शिक्षकों के लिए तरस रहे थे, तब एक्सटेंशन लेक्चरर ने मामूली वेतन पर छात्रों का भविष्य संवारने का जिम्मा उठाया। अब सरकार नई भर्ती के नाम पर एक्सटेंशन लेक्चरर का रोजगार छीनने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने बताया कि इन दस सालों में कितने ही लेक्चरर ओवर ऐज हो गए। ऐसे में अब जॉब सिक्योरिटी के लिए आरपार की लड़ाई के सिवाय कोई चारा नहीं है। उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को पंचकूला स्थित हायर एजूकेशन मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जॉब सिक्योरिटी के लिए एक्सटेंशन लेक्चरर कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें