फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम : अभिमन्यु

Tue, 05 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सक्षम है और जब तक देश में शहीद गुरसेवक सिंह जैसे बहादुर पैदा होते रहेंगे तब तक कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। वित्त मंत्री सोमवार को गांव गरनाला में शहीद गुरसेवक सिंह के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से श्रद्धांजलि देने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद गुरसेवक की महान कुर्बानी से देश के लाखों युवाओं को देशसेवा की प्रेरणा मिलेगी। गांव गरनाला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश और देश शहीद के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीदों व उनके परिजनों का सम्मान करना हरियाणा की परंपरा रही है और इस परम्परा के चलते ही सेना में हर 10वां जवान हरियाणा से है।

उन्होंने कहा कि गुरसेवक सिंह ने देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं और सरकार ने उनकी शहादत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिजनों को देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार आतंकवाद का सिर कुचलने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पठानकोट के आंतकवादी हमले में अंबाला के बहादुर युवा गुरसेवक सिंह ने सबसे पहले आतंकवादियों को देखा और उन्हें रोकने के लिए डटकर उनका मुकाबला किया।

उधर, पूर्व मंत्री बिजली कैप्टन अजय यादव ने कहा कि आतंकवाद का जवाब हर स्तर से हमारे सैनिक दे रहे हैं। भारतीय सेना में इतना दम है कि वह आतंकी मंसूबों को कामायब नहीं होने देंगे। उन्होंने शहीद परिवार को सांत्वना दी और कहा कि हर कदम पर परिवार की मदद के लिए तैयार हैं।

उधर, आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फं्रट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत को अब आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम उठाना होगा। पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान बेनकाब हो चुका है और अब उसे सबक सिखाना होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने शहीद गुरसेवक सिंह को श्रद्धांजलि दी और शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि गुरसेवक के न रहने से परिवार और समाज में जो रिक्तता आई है, उसे शाब्दिक सांत्वना से पूरा नहीं किया जा सकता।

हजपा प्रमुख विनोद शर्मा ने शहीद परिवार को सांत्वना दी और कहा कि हर दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि  देश की सेना के हौसले बुलंद हैं, आतंकियों की हर हरकत का जवाब भारतीय सेना दे सकती है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि आतंकी कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते। देश का हर सैनिक आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने गुरसेवक की शहादत को नमन किया और शहीद परिवार को सांत्वना दी।

हरियाणा प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन शुक्ला ने कहा कि गुरसेवक ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान दी है और उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अतर सिंह मुलतानी, कैंट के सचिव खुशबीर सिंह दत्त ने कहा कि शहीद परिवारों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूल सकते। देश के सैनिक अपना फर्ज निभा रहे हैं। नगर परिषद अंबाला कैंट की पूर्व चेयरपर्सन नीलम शर्मा ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही देश सुरक्षित है। गुरसेवक सिंह की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल पाएगा।

इनेलो नेता ओंकार सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूल सकते। शहीद की शहादत देश पर कर्ज है और किसी को भी ऐसे परिवारों व शहीदों को भूलना नहीं चाहिए। कांग्रेस प्रदेश सचिव हरीश सासन ने कहा कि गुरसेवक ने अपनी जान देकर देश की रक्षा की है। गुरसेवक जैसे जवानों के दम पर ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जबकि शहीद परिवार के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें