फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनक्वास टीम ने अलीपुर सीएससी की जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
अलीपुर सीएससी में वर्चुअल निरीक्षण के दौरान स्टाफ सदस्य बातचीत करते हुए। विभाग
विज्ञापन
- रिकॉर्ड करने के साथ साफ-सफाई, सीएचओ, एएनएम, आशा वर्कर का जांचा रिकाॅर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मुलाना के अलीपुर सीएससी का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम ने वर्चुअल निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुबह से शाम 4 बजे तक चला। निरीक्षण में केंद्र सरकार की टीम एनक्वास में मुरादाबाद से नर्सिंग ऑफिसर ललिता और गुजरात से डॉक्टर केतुल ने निरीक्षण में स्टाफ से जानकारी ली। टीम ने स्टाफ के साथ-साथ मरीजों से भी बातचीत की और इलाज से जुड़ी जानकारी ली। सीएससी के सभी बिंदु पर खरी उतरने पर 3 वर्ष के लिए हर वर्ष 2 लाख का अवॉर्ड मिलेगा।
मरीजों से की बातचीत
एनक्वास टीम ने सीएससी का रिकॉर्ड चेक किया और सीएचओ, एएनएम, आशा वर्कर से बातचीत की। इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रम कैसे चलाए जा रहे हैं, उनकी जानकारी ली। स्टाफ की ओर से मरीजों को कैसा इलाज दिया जा रहा है, यह भी जाना। यही नहीं मरीजों से भी बातचीत की। एनक्वास भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम है। यह मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 8 मुख्य क्षेत्रों जैसे-सेवा प्रावधान, संक्रमण नियंत्रण पर मानकों के आधार पर मूल्यांकन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरप्राइज विजिट भी कर सकती है टीम : डॉ. सुखप्रीत
आयुष्मान आरोग्य मंदिर व एनक्वास के नोडल अधिकारी डॉ. सुखप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार को सीएससी अलीपुर का वर्चुअल निरीक्षण हुआ। निरीक्षण में दो सदस्यीय टीम ने स्टाफ के साथ-साथ मरीजों से भी बातचीत की। सीएससी के बिंदुओं पर खरा उतरने पर तीन वर्ष के लिए 2 लाख का हर वर्ष अवॉर्ड मिलेगा। इस राशि को सीएससी की सेवाओं के रखरखाव के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्चुअल निरीक्षण के बाद टीम फिजिकल निरीक्षण भी कर सकती है। वहीं, इस मौके पर क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. मोनिका, संजीव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें