फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कंटेनर की टक्कर से सुरक्षा गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर मोहड़ा के पास बन रहे न्यू रिंग रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे सुरक्षा गार्ड को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घायल को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फडौली गांव निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके चाचा गुरदेव सिंह (38) मोहड़ा के पास निर्माणाधीन रिंग रोड पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद फ्लाईओवर के रास्ते पैदल अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुरदेव सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस की मदद से अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, हालांकि जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें