अंबाला छावनी स्थित सदर बाजार से अतिक्रमण हटवाते इंस्पेक्टर विजय व नगर परिषद अंबाला सदर की टीम।
- फोटो : Ambala
अंबाला। अंबाला नगर परिषद की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ वीरवार को सदर बाजार और राम बाजार रोड पर दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण हटाया। कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी।
त्योहारी महीना शुरू होने से पहले ही बाजारों में दुकानों के आगे सामान के स्टॉल लगना शुरू हो चुके थे। अतिक्रमण के अलावा वाहनों की आवाजाही और बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर जहां तहां खड़े करने से यहां ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित है। लोगों का कहना है कि दुकानों से ज्यादा सामान सड़कों पर रखा गया है। इसकी वजह से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर निगम के कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा छावनी नगर परिषद पहुंचे थे और व्यवस्था बनाने की हिदायत भी दी थी। इसके बाद वीरवार को नगर परिषद की टीम हरकत में आई और सदर बाजार से बाजाजा बाजार, चौड़ा बाजार, हलवाई बाजार, गुड़ बाजार, सब्जी मंडी,दाल बाजार सहित अन्य मार्गों से डिवाइडरों के किनारे खड़े वाहनों को भी हटवाया। नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि व्यवस्था को बनाने के लिए दुकानों, रेहड़ी फड़ी वालों को चेतावनी दी गई है।
अंबाला छावनी स्थित गुड़ बाजार से अतिक्रमण हटवाते नगर परिषद अंबाला सदर की टीम।- फोटो : Ambala
अंबाला छावनी स्थित बजाजा बाजार से सामान हटाता दुकानदार।- फोटो : Ambala