संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आर्य कॉलेज के पुस्तकालय द्वारा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनडीएलआई क्लब के माध्यम से डिजिटल लर्निंग विषय पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजु बाला के संबोधन से हुआ। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
प्रो. अंजु बाला कहा कि वर्तमान समय ज्ञान और तकनीक का युग है, जहां डिजिटल माध्यमों के बिना शिक्षा अधूरी है। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के मुख्य सत्र में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा द्वारा एनडीएलआई पोर्टल का विस्तृत परिचय दिया गया। प्रायोगिक सत्र में विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया गया। उन्हें लॉग इन कर विषयवार सामग्री सर्च करने, फिल्टर का उपयोग करने, पसंदीदा संसाधनों को सेव करने तथा डाउनलोड करने की विधि भी समझाई गई। कार्यशाला में 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुस्तकालय समिति के सदस्य एवं प्रो. रंजु, डॉ. अमनीत कौर, प्रो. सिल्वी, डॉ. सुमन, डॉ. रेखा, प्रो.अनु वर्मा सहित पुस्तकालय स्टाफ से मुकेश कुमार व कुमारी नीशू उपस्थित रहे।