फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग अब किशोरियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए नि:शुल्क एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सिनेशन लगाई जाएगी।
आगामी मार्च माह से इसके लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। निजी अस्पतालों में इस वैक्सीन का खर्च तीन से चार हजार तक आता है। जबकि कैंट के रोटरी अस्पताल में यह वैक्सीन किशोरियों को नि:शुल्क लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की चिंता का बड़ा कारण यह है कि दो महीनों में ही सर्वाइकल कैंसर के चार नए मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रभावित किशोरियां सीधे बीमारी की दूसरी स्टेज तक अस्पताल पहुंच रही हैं। महिला कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मिनाक्षी भूषण राणा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है। छोटी उम्र में ही वैक्सीन की दो डोज लग जाए तो इससे बचा जा सकता है। समय पर जानकारी न होना और लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें