फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मार्च को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को अंबाला डिपो में सभी यूनियनों के प्रधानों की अध्यक्षता में दो घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक का संचालन महावीर ने किया। इसमें अंबाला डिपो के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में राज्य मोर्चा कमेटी के सदस्य इंद्र सिंह बधाना व रमन सैनी ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्द ही कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती है तो 13 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन कर लंबित मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 28-29 मार्च को समस्त रोडवेज कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर बसों का पूर्ण चक्का जाम करेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए मोर्चा की चार टीमें 14 मार्च से सभी डिपो में गेट मीटिंग करेंगी। इस मौके पर अंबाला डिपो की ओर से कर्मवीर शर्मा, रविंद्र राणा सुखदेव सिंह, शीशपाल, पुष्पेंद्र लाला, संदीप शर्मा, सरबजीत सिंह, संजय कालता, रमेश श्योकंद, विक्रम राणा, प्रवीन कुमार, सुनील वर्मा, अनिल सैनी आदि ने संबोधित किया।
ये हैं मुख्य मांगें
एबीसी श्रेणी के नाम पर अंतरराज्यीय रूटों पर 20 प्रतिशत, अंतर जिला रूटों पर 50 और लोकल रूटों पर निजी बसें चलाने की योजना, किलोमीटर स्कीम व 2016-17 पॉलिसी रद्द कर विभाग के निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाने, विभाग में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, 2016 के चालक सहित विभाग में लगे सभी प्रकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सभी खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35 हजार 400 करने, 1992 से 2003 के मध्य लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, सभी कर्मचारियों को पांच हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने, कर्मशाला कर्मचारियों को तकनीकी स्केल देने व कम किए अवकाश पहले की तरह लागू करने सहित अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें