अंबाला सिटी। संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब बच्ची के परिजन घर पहुंचे। इसके बाद किशोरी को आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक पुलिस को किशोरी के आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। चौकी नंबर पांच के इंचार्ज सुलतान सिंह ने बताया कि अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए हैं।