फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डाक प्रशासन की वादाखिलाफी पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अंबाला छावनी में सीपीएमजी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे डाक विभाग के कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय डाक प्रशासनिक कार्यालय कर्मचारी संघ ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सीपीएमजी हरियाणा के कार्यालय के मुख्य द्वार पर हुआ। कर्मचारियों ने विभागीय नीतियों की अनदेखी और प्रशासनिक वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ व डाक विभाग के प्रदेश प्रभारी सचिन खरब ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सर्कल कार्यालय में 12 वर्षों से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों को तुरंत बदला जाए। खरब ने आरोप लगाया कि प्रशासन नियमों को दरकिनार कर कुछ कर्मचारियों को अनुचित संरक्षण दे रहा है। इससे अन्य कर्मचारियों में रोष है। सर्कल सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि डाक प्रशासन ने 15 जून को लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन लंबे समय बाद भी उस पर कोई अमल नहीं हुआ। संघ पदाधिकारियों ने 15 जून के लिखित आश्वासन की पूर्ण अनुपालना को अपनी प्रमुख मांग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आंदोलन की चेतावनी
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक एक ही सीट पर लंबे समय से तैनात कर्मचारियों का तबादला नहीं होता। प्रशासन अपने लिखित वादे को पूरा नहीं करता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी और काफी संख्या में सर्कल कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें