फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची खटीक मंडी निवासी 78 वर्षीय शाम देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गलत टीका लगाने के आरोप लगाते हुए रोष जताया। मृतक की बेटी बिंदू ने कहना कि दो दिन से ही मां शाम देवी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। वीरवार को खुद अस्पताल में आई थी। डॉक्टर को दिखाने के लिए नर्सिंग ऑफिसर ने टीका लगाया तो अचानक मां को दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गई। हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टरों व स्टाफ के समझाने के बाद परिजन संतुष्ट हुए। वह बिना किसी कार्रवाई व पोस्टमार्टम करवाने की बात बोलकर शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मृतका की बेटी बिंदू ने बताया कि मां के तीन बेटे व एक बेटी थे। दो लड़कों का पहले निधन हो चुका है। मां शाम देवी अपनी बहू के साथ घर पर रहती है। कुछ दिन से मामूली रूप से बीमार चल रही थी। परिजनों का कहना था कि अचानक से मौत हो जाने के कारण परिवार के लोग भी दंग रह गए थे। हालांकि बाद में मृतका के बेटे ने बताया कि मां का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई। ड्यूटी डॉक्टर मोनिका ने बताया कि परिजन ने पहले महिला के पहले से बीमार होने की बात नहीं बताई थी। समझाने के बाद परिजन समझ गए थे और वापस लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें