फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वियतनाम टूर के नाम पर बुजुर्ग से 3.27 लाख रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दिल्ली की एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर 3,27,000 रुपये ऐंठ लिए। विरोध करने और पूरे बुकिंग वाउचर मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित बुजुर्ग को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक अंबाला के आदेश और आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली स्थित एडमायर टूर एंड हॉलिडे प्राइवेट लिमिटेड (द्वारका मोड) के प्रतिनिधियों ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने वियतनाम की यात्रा के लिए हवाई टिकट, होटल, साइट सीइंग और वीजा व्यवस्था का आकर्षक प्रस्ताव दिया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने अपने, अपनी पत्नी संयोगिता और 70 से अधिक वर्ष के पिता बाल किशन के लिए कुल 3.27 लाख रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत और आर्थिक अपराध शाखा की प्राथमिक जांच के आधार पर विश्वासघात 316(2), धोखाधड़ी 318(4), आपराधिक षड्यंत्र 61(2), जालसाजी/कूटरचित दस्तावेज 336(3) और आपराधिक धमकी की धारा 340(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित बैंक खातों, व्हाट्सएप चैट, पेमेंट ट्रांसफर रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 24 लोगों से हड़पे 26.16 लाख
ठगी को अंजाम देने के लिए संदीप (सुकांत नओगी), आरती सरकार, अदिति सरकार और झा नाम के व्यक्तियों ने वियतनाम ट्रिप (5597) 15 अगस्त 2026 नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। पीड़ित के अनुसार, इस ग्रुप में शामिल कुल 24 लोगों से टूर के नाम पर कुल 26,16,000/- वसूले गए, लेकिन किसी को भी सेवाएं नहीं दी गईं। रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से हनोई की जाने की टिकट व वीजा तो दिया गया, लेकिन जब उन्होंने वापसी की एयर टिकट और होटल बुकिंग के कंफर्म वाउचर मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने यात्रा नहीं की तो जाने की टिकट भी रद्द कर दी जाएगी और पैसे वापस नहीं मिलेंगे। साथ ही बुजुर्ग को जान से मारने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें