फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। शहजादपुर-सढ़ौरा मार्ग पर अमली गांव के पास 19 अगस्त को बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग कुलबीर सिंह की मौत हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के बेटे तरविंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

तरविंद्र ने बताया था कि वह अपने पिता कुलबीर सिंह के साथ बाइक पर अपनी बड़ी बहन के पास भगवानपुर गए थे। 20 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे।
शाम करीब 7:15 बजे जब वह शहजादपुर से हडबौन होते हुए गांव अमली के पास पहुंचे तो बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल पिता को चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया था, जहां उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें