फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आठ एसपीओ बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक असीम गोयल की कोठी पर तैनात आठ एसपीओ को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तत्काल प्रभाव से एसपी हामिद अख्तर ने बर्खास्त कर दिया है। इस संदर्भ में एसपी आफिस से पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि विधायक की कोठी पर ड्यूटी के बावजूद आठ एसपीओ गैर हाजिर मिले थे। इस संबंध में शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एसपी की ओर से सभी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश दिये गए। इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक राम कुमार का कहना है कि पुलिस विभाग में कोताही का कोई स्थान नहीं है। अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। विदित हो कि जिन एसपीओ को बर्खास्त किया गया है, वे सभी पूर्व सैनिक हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा पुलिस में तय मानदेय पर नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें