दादर एक्सप्रेस से लुधियाना पहुंचे एक यात्री का ट्रेन में सफर के दौरान ट्रॉली बैग चोरी हो गया। घटना 12 अक्तूबर की है। लुधियाना जीआरपी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर छावनी जीआरपी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायत में महाराष्ट्र निवासी अमर सिंह ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 01057 दादर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। सफर के दौरान उसका एक काले रंग का ट्राली बैग गुम हो गया। उसे शक है कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यह चोरी हो गया। जिसमें कपड़े, आधार कार्ड, कॉलेज आई कार्ड, गुरुकुल अनाथ आश्रम का आई कार्ड, फैशन डिजाइन का प्रमाणपत्र सहित लगभग 5700 रुपये थे। संवाद