अंबाला। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने छह अलग-अलग मामलों में वांछित आठ आरोपियों को काबू किया है। इन मामलों में छीनाझपटी, धोखाधड़ी के मामले संलिप्त है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पहला मामला : अंबाला सदर थाना में दर्ज तीन पीओ व बेल जम्परों को काबू किया। इन आरोपियों की पहचान सिटी के सुभाष नगर निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ बंटी, अहमा गांव निवासी मनीष उर्फ सिम्पी व बादशाही बाग निवासी दीपक के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दूसरा मामला : कैंट नागरिक अस्पताल के पास 17 अक्तूबर को बिहार के बनकर गांव निवासी अनूप कुमार का मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया। जिसकी पहचान कैंट की शास्त्री कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई। संवाद