फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: किसानों के प्रदर्शन पर बोले शिक्षा मंत्री-हमने सबसे ज्यादा MSP दी, पर कुछ किसान नाराज ही रहते हैं

Thu, 08 Jun 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

स्कूलों में शौचालय न होने के सवाल पर गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से योजना चलाई जा रही है। इसमें प्रत्येक स्कूल में छह चीजों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें स्कूल तक रास्ता, स्कूल में शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, ड्यूल डेस्क, खेल का मैदान, स्कूल की चाहरदिवारी शामिल है।
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसपी को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अंबाला पहुंचे शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक एमएसपी भाजपा सरकार ने बढ़ाया है। वहीं किसी भी राज्य में सूरजमुखी की खरीद नहीं हो रही है। जबकि हरियाणा में सूरजमुखी खरीदी जा रही है। कुछ किसान ऐसे हैं जो हमेशा ही नाराज रहते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने अपने 9 साल के कार्यक्रम ने क्या कुछ किया, इस पर गुरुवार को पर्यावरण एवं शिक्षा मंत्री की ओर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। इस दौरान अंबाला शहर विधायक असीम गोयल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजेश बतौरा, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा अन्य शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: जींद में AAP की तिरंगा यात्रा:  950 मीटर पैदल चलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, पंजाब से भी पहुंच रहे लोग
विज्ञापन


स्कूलों में शौचालय न होने के सवाल पर गुर्जर ने कहा कि सरकार की ओर से योजना चलाई जा रही है। इसमें प्रत्येक स्कूल में छह चीजों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसमें स्कूल तक रास्ता, स्कूल में शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, ड्यूल डेस्क, खेल का मैदान, स्कूल की चाहरदिवारी शामिल है। शुरुआत में यह दो स्कूलों से किया गया था, फिर ब्लॉक स्तर पर काम हुआ और अब पूरे प्रदेश स्तर पर काम किया जा रहा है। इसके लिए 25-25 लाख रुपये की ग्रांट भी मंजूर की गई है। 
विज्ञापन


कम परीक्षा परिणाम वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार नकलरहित परीक्षा हुई, इस कारण भी परीक्षा परिणाम कम रहा है, बाकी इसको लेकर बैठकें की जा रही है। अगले वर्ष से इसमें सुधार होगा। गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी को लेकर अंबाला में की घोषणा के सवाल पर विधायक असीम गोयल ने कहा कि घोषणा की गई थी और भाजपा अपने इस कार्यकाल में इस घोषणा को पूरा करके जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें