फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1179 छात्रों को ऑउट ऑफ स्कूल के तहत दी जा रही शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से इन दिनों कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसका लाभ दिव्यांग छात्रों के साथ साथ सामान्य छात्र भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में हुई बातचीत में समग्र शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार कालड़ा ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ सामान्य बच्चों के लिए भी सरकार की ओर से विशेष योजनाएं चलाई गई है। जिन्हें जिले में पूरी तरह समन्वय के साथ करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से ऑउट ऑफ स्कूल के तहत झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जा रही है।
इस दौरान जिले के सभी ब्लॉक में 1179 छात्रों को 50 केंद्रों में पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को किताबें, बैग व अन्य सामान भी दिया जा रहा है। इससे कि बच्चों के परिवार पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ न बढ़े। जो छात्र साल पूरा कर लेंगे उन्हें बाद में स्कूल में दाखिल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों सहित सामान्य बच्चों को करवाई जा रही ट्रैकिंग
सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांग छात्रों के साथ सामान्य छात्रों के लिए एजुकेशन टूर करवाए जा रहे हैं। इससे कि बच्चों को किताब से अधिक ज्ञान प्राप्त हो सके। पिछले दिनों राजकीय स्कूल मॉडल टाउन की छात्रा ने योजना के तहत लाहौल स्पीति की युनूम चोटी पर ट्रैकिंग की थी और फतह हासिल की थी। इसके साथ ही गत दिवस भी एक अन्य टूर के लिए छात्र गए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे एजुकेशन टूर पर जाने से छात्रों को जीवन में बहुत अधिक लाभ मिलता है।
छात्राओं को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा की गुर
उन्होंने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल-स्कूल जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है। यह कार्यक्रम 75 दिनों तक जारी रहेगा। इसके तहत एक एजेंसी के साथ करार किया है जो कि विशेषज्ञों के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञान व गणित के ज्ञान को रोचक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास
विज्ञान व गणित विषय को रोचक बनाने के लिए समय-समय पर स्कूलों में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें मुख्य रुप से गणित व विज्ञान को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना भी चलाई जा रही है। छात्रों पर मॉडल आदि के माध्यम से पढ़ाने का अधिक आर्थिक बोझ न पड़े इसके लिए स्कूलों को राशि भी दी जाती है। इस दौरान 25 हजार रुपये प्रति स्कूल व 5 हजार रुपये प्रति स्कूल विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे है। इससे कि छात्र विज्ञान व गणित विषय को मॉडल आदि के माध्यम से रौचक तरीके से समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें