फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मैनहोल में फंसी ई-रिक्शा, नीचे गिरने से महिला चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छावनी चौक पर रविवार दोपहर को ई-रिक्शा का पहिया फंसने के कारण उसमें सवार एक महिला सामान सहित नीचे गिरकर चोटिल हो गई। हाथ से खून बहने के कारण लोगों ने नजदीकी क्लीनिक में महिला का उपचार करवाया। हालांकि, बाद में राहगीरों ने महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं, हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर रोष जताया। उनका कहना है कि पिछले सात दिन से मैनहोल का ढक्कन न होने के कारण उसमें मिट्टी डालकर बंद किया गया है। ऐसे में कोई वाहन मैनहोल के ऊपर से गुजरता है तो उसका पहिया फंस जाता है। सात दिन में यह सातवां हादसा है। इससे पहले कार और कैंटर का पहिया फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें