फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशे में धुत पिता ने बेटी से दुष्कर्म का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र में नशे में धुत पिता ने अपनी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
जब किशोरी ने खुद को बचाने के लिए विरोध किया तो उसकी गर्दन सहित दो-तीन जगह पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। छोटे भाई के शोर मचाने के बाद डायल-112 टीम आई। किशोरी की तहरीर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने पिता पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है और घटना के समय वह ड्यूटी पर गई हुई थी। घर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी और उसका छोटा भाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पिता अत्यधिक शराब पीने का आदी है और कोई काम नहीं करता जिससे पूरे घर का गुजर-बसर पत्नी की कमाई पर निर्भर है। घटना वाले दिन आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने साजिश के तहत अपने छोटे बेटे को कुछ काम या बात करने के बहाने घर से बाहर भेज दिया।
इसके बाद आरोपी ने अपनी ही बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें