फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में ड्रॉप इन होटल सील: कंटोनमेंट बोर्ड और पुलिस ने की कार्रवाई, भारी सुरक्षा बल रहा मौजूद

Thu, 02 Mar 2023 12:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में कंटोनमेंट बोर्ड और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए ड्रॉप इन होटल को सील कर दिया है। पिछले सप्ताह भी डॉप इन होटल के साथ लगते दिल्ली दरबार को भी इसी कारण सील किया गया था। क्योंकि उन्होंने भी कैंटोनमेंट बोर्ड से न तो ट्रेड लाइसेंस की अनुमति ली थी।
विज्ञापन
ड्रॉप इन होटल सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में नियमों को ताक पर रखकर कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बनाए गए ड्रॉप इन होटल को गुरुवार सुबह सील कर दिया गया। यह कार्यवाही कैंटोनमेंट बोर्ड और अंबाला पुलिस की मौजूदगी में की गई। बाकायदा होटल के दो गेटों पर लकड़ी लगाकर और चेन बांधकर सील लगाई गई ताकि कोई इसके साथ छेड़खानी न कर सके। गौरतलब है कि होटल संचालक विशाल बतरा को कंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। इसमें तीन दिन के अंदर उन्हें होटल से संबंधित दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए थे, जोकि उन्होंने तय समय पर जमा नहीं कराए।

विज्ञापन


दोनों दरवाजों पर लगा कैंटोनमेंट बोर्ड की सील
पिछले सप्ताह भी डॉप इन होटल के साथ लगते दिल्ली दरबार को भी इसी कारण सील किया गया था। क्योंकि उन्होंने भी कैंटोनमेंट बोर्ड से न तो ट्रेड लाइसेंस की अनुमति ली थी और न ही कार शोरूम की जगह बने होटल व्यवसाय को लेकर कोई इजाजत ली थी। इससे पहले भी यह होटल अवैध तौर पर शराब पिलाने के मामले में पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया है। अब इनकी कार्यवाही डीईटीसी स्तर पर लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें