फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा न करना यह जहर है, मान लो कहना बचकर रहना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में 29वां नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को नशे से दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के तौर पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने हिस्सा लिया। उन्होेंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अफीम, चरस, हेरोइन आदि मनुष्य के सेवन के लिए नहीं बने हैं। हरियाणा में नशे का बढ़ता हुआ प्रकोप बढ़ रहा है। वर्ष 2020 में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 2746 अभियोग अंकित हुए थे। जिसमें 3975 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया था। इसके बाद भी सूबे में नशा भयंकर रूप ले चूका है और इस नशे को समाप्त करने में सभी को सहयोग करना होगा।
उन्होंने ब्यूरो की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर नशा बेचने वाले अपराधियों की गुप्त सूचना देने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ने वाले भी इस नंबर पर संपर्क करके निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो प्रमुख श्रीकांत जाधव के प्रयासों से 74 युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों में निशुल्क उपचार कराया है। संस्थान की प्राचार्य डॉ. विन्दू आनंद ने कहा कि यह एक ज्वलंत विषय है जिस पर समय-समय पर चर्चा होनी चाहिए और उन्होंने आश्वासन दिया कि नशा विरोधी अभियान में संस्थान की ओर से भरपूर सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें