फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को कन्या भ्रुण हत्या न करने का लेना चाहिए प्रण: गोयल

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सभा के सदस्य। ं - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन में विधायक असीम गोयल ने शिकरत की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज से संबंधित काफी बच्चे डॉक्टर हैं और डॉक्टर से संबंधित पढ़ाई भी कर रहे हैं। हमें अपने बच्चों को यह प्रण दिलवाना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत भ्रूण हत्या नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज का शुरू से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में अग्रणी स्थान रहा है। दान देने में समाज हमेशा ही आगे आता है। उन्होंने कहा कि हमें महाराज अग्रसेन के विचारों और भावों को और बेहतर तरीके से समाज में पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन अलग-अलग हो सकते हैं, अग्रवाल समाज के लोगों को महाराज अग्रसेन द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए कार्य करना है। इसी कार्य के तहत अग्रवाल समाज को समाज के ही उन जरुरमंद लोगों की भी सहायता करनी है, जोकि आर्थिक रूप से कमजोर हैं यानी ए का सी से मिलाना करना है। इसका अर्थ यह है कि समाज में जो व्यक्ति साधन सम्पन्न है, उसे उस जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करनी है जोकि कमजोर है। हमें उसकी सहायता इस प्रकार से करनी है कि दी गई सहायता का उसे पता भी नहीं चले।
उन्होंने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन को सामाजिक गतिविधियों के विस्तार के लिये अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष रितेश गोयल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह सभी को साथ लेकर समाज हित के लिये कार्य करेंगे। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष मुकेश जिंदल, जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता, सुमन मित्तल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रमेश सिंगला, अग्रवाल संघ के अध्यक्ष धनराज अग्रवाल, मनोज गोयल, प्रदीप गोयल, चंद्रगुप्त बंसल, आशीष बंसल, संजीव गोयल टोनी, अर्पित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें