फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंटक यूनियन की बैठक में निपटाया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित इंटक की ओर से अंबाला शहर के रोडवेज वर्कशाप में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राज्य प्रधान विरेंद्र सिंगरोहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। वहीं बैठक में इंटक यूनियन में सचिव और खजांची को लेकर हुए विवाद को राज्य प्रधान ने समाप्त करवा दिया। इस बैठक में अंबाला डिपो की समस्याओं और मांगों के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा महाप्रबंधक को इन मांगों के बारे में अवगत करवाया गया। इसके बाद राज्य प्रधान विरेंद्र सिंगरोहा ने बताया कि उन्हें पता चला कि सचिव बसंत और खजांची प्रवीण इंटक यूनियन के पदाधिकारी नहीं है। यूनियन इस बात का खंडन करती हैं।
यह दोनों सचिव बसंत और खजांची प्रवीण अपने पद के अनुरूप पहले की तरह कार्य करते रहेंगे और इंटक यूनियन भी दोनों के साथ मिलकर कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पुराने साथी रामप्रकाश, वेद प्रकाश और अन्य कर्मचारियों ने इंटक यूनियन में आस्था दिखाते हुए यूनियन को ज्वाइन कर मजबूत किया है। इस दौरान राज्य कमेटी के उपप्रधान चंद्रहास, राज्य सचिव जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें