फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सेवा समिति गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री कृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या मंगला गुप्ता की अध्यक्षता में दो चरणों में संपन्न करवाया गया। प्रथम चरण में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के बच्चों ने मोर पंख मेकिंग, बांसुरी डेकोरेशन, मटकी डेकोरेशन, प्रतियोगिता में भाग लिया। द्वितीय चरण में नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों ने फैंसी ड्रेस, छठी से आठवीं की छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर वातावरण को मनमोहन बना दिया। 12वीं कक्षा की छात्राओं ने दही हंडी को फोड़कर वातावरण को रोमांचित कर दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को श्री कृष्ण लीलाओं व महिमा से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें