फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धूलकोट में ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक हुई। इसका नेतृत्व सर्कल सचिव विकास वर्मा ने किया। बैठक में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी से संबंधित चर्चा की गई। कन्वेंशन को मुख्य वक्ता चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा और उप महासचिव राजिंद्र राणा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्ष में कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की। सभी वर्ग किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, छात्र आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी विभागों को बड़े पूंजीपतियों को बेचने का काम कर रही है। श्रम सुधार कानून में मजदूर विरोधी बदलाव कर रही है जिससे शोषण बढ़ेगा। बिजली के तमाम कर्मचारी 9 जुलाई की हड़ताल में शामिल होंगे।
ये मुख्य मांगें हैं शामिल : कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, विभागों में खाली पड़े लाखों बेरोजगारों को स्थायी भर्ती से भरा जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी रद्द की जाए। राज्य में आठवें वेतन का अलग से आयोग गठित किया जाए।
विज्ञापन

जनता को अच्छी सुविधा मिले और महंगाई पर रोक लगाई जाए। बैठक में यूनिट प्रधान अंबाला शिव करण, सचिव हरपाल सिंह, यूनिट प्रधान नारायणगढ़ एस कुमार, सेवानिवृत्त नेता गुरबख्श सिंह ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें