फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ दिन बाद भी नहीं गिरफ्तारी, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एमसी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय यश को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद दंपती की आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए परिजनों ने सोमवार को पड़ाव थाने में रोष जताया। यश के भाई दिवाकर ने कहा कि यश ने आत्महत्या नहीं की, उसे सोची समझी साजिश के तहत आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। उधर, पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर का कहना है कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। नामजद दंपती दीपक व हीना के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।
मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था और न ही अभी तक दंपती की कोई ऑडियो या वीडियो मिली है। सबूत मिलते ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह था मामला : पड़ाव थाना पुलिस ने 15 जून को बीएनएस की धारा 3-5 सामूहिक अपराध व 108 हत्या के लिए उकसाने के तहत दंपती पर करवाई की थी। यश का शव अपने घर से कुछ दूरी पर पशुओं के बाड़े में छत के पंखे से लटका मिला था।
विज्ञापन

मृतक के भाई दिवाकर का आरोप था कि पड़ोसी दंपती महिला से यश की दोस्ती थी। यश को महिला के साथ पड़ोसी साहिल ने देख लिया था। तभी से दंपती यश को साहिल की हत्या के लिए उकसा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें