फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घरेलू सिलिंडर ऑनलाइन बुक कराने में अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता बोले- मोबाइल एप और नंबर के जरिए बुकिंग करने पर नहीं आ रहा ओटीपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। घरेलू गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक कराने में अड़चन आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए निर्धारित मोबाइल नंबर तीन दिन से बंद आ रहा है। वे शनिवार से लगातार मोबाइल एप और नंबर के जरिए बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 10 से 15 बार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी न आना भी दिक्कत बढ़ा रहा है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

सिर्फ आश्वासन मिल रहा
खानुपर निवासी अजब सिंह ने बताया कि शनिवार से मोबाइल पर बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। 10 से 15 बार ट्राई करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो रही है। एजेंसी वाले कहते हैं कि मोबाइल पर बुकिंग करो, लेकिन बुकिंग नही हो रही, सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन


नहीं हुई बुकिंग
कोट कछुआ खुर्द निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी तक आया, लेकिन न तो यहां बुकिंग हो रही है और न ही सिलिंडर मिल रहा है। पूरी तरह से परेशान हो रहे हैं।

रोजाना काट रहे चक्कर
रामबाग रोड निवासी पवन ने बताया कि गैस बुकिंग वाला नंबर तीन दिनों से बंद आ रहा है। रोजाना एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

बुकिंग का नहीं आ रहा मैसेज
छावनी के कच्चा बाजार निवासी राजेश कुमार ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गई है और एक सप्ताह से धक्के खा रहा हूं। मोबाइल पर बुकिंग का मैसेज तक नहीं आ रहा।

बुकिंग में दिक्कत
तारा नगर निवासी नीरज ने बताया कि घर में शादी जैसा माहौल है और सिलिंडर नहीं है। एजेंसी पर बुकिंग नहीं हो रही है और अगर मिल भी रहा है तो बाजार भाव से 200 रुपये महंगा दिया जा रहा है। यह सरासर मनमानी है।
विज्ञापन


पीछे से गाड़ी नहीं आ रही है। कुछ तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। सभी गैस कंपनियों के साथ ऐसा हो रहा है। उम्मीद है कि जल्द हालात सुधर जाएंगे।
- अमन, संचालक, कपिल गैस, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें