फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक का स्प्रे करते समय करंट से जान गई

विज्ञापन
मृतक मनीष की फाइल फोटो। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब की सीमा से सटे गांव रजापुर के खेतों में कीट नाशक का स्प्रे करते समय 22 वर्षीय मनीष की बिजली के तार से करंट लगने पर मौत हो गई। बताते हैं कि वह आर्मी भर्ती का फिजिकल व मेडिकल पास कर चुका था।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, खेतों पर बिजली के तार टूटकर जीरी में गिर गए थे। इससे बेखबर मनीष स्प्रे कर रहा था। तभी उसका पैर तार से टकरा और वह करंट की चपेट में आ गया। करीब एक घंटे के बाद जब पिता उसे बुलाने के लिए खेतों में पहुंचे तो उन्हें कोई नहीं दिखाई दिया। जीरी के बीच में जाने पर उन्होंने बेसुध बेटे को वहां पड़ा देखा।
आनन-फानन में उसे पहले प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे और फिर वहां से छावनी के नागरिक अस्पताल में। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। इलाका पुलिस ने मृतक के पिता कुलदीप के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि कुलदीप के दो बेटे हैं और मनीष बड़ा था। आर्मी में जाने का सपना लेकर मेहनत कर रहा था। विगत माह में हुई भर्ती में फिजिकल व मेडिकल पास कर चुके मनीष को अब लिखित परीक्षा का इंतजार था जोकि कोरोना काल के कारण टल रही थी। लेकिन इससे पहले वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें