फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहटा में फैला डायरिया, 14 साल की बच्ची की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। क्षेत्र की नदियों और बारिश से हुए जलभराव से पानी प्रदूषित हो गया। इसका असर साहा के बिहटा गांव में दिखाई दे रहा है। यहां उल्टी दस्त से 9वीं कक्षा की छात्रा नैन्सी (14) की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि वाटर सप्लाई के पेयजल के प्रयोग से बच्ची को उल्टी दस्त की समस्या हुई थी।
बच्ची के पिता रामशरण ने बताया कि की बेटी नैन्सी को दो दिन पहले दस्त व उल्टी की समस्या हुई थी। ऐसे में सामान्य समस्या समझते हुए उन्होंने बेटी को स्थानीय स्तर पर दवा दिला दी थी। इसके बाद भी बेटी की हालत बिगड़ती रही। ऐसे में वह बेटी को मुलाना के एमएम अस्पताल में लेकर पहुंचे। बुधवार को दोपहर 12 बजे उपचार के दौरान नैन्सी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बच्ची को परिजन गांव ले आए और अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैन्सी साहा शाहबाद रोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ती थी। इस दौरान बिहटा गांव में सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। जिसमें 41 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 14 लोग डायरिया से संक्रमित पाए गए। डायरिया के संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं कुछ लोग अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। सरपंच नरेश ने वाटर सप्लाई के पानी के पीने पर रोक लगा दी। स्वास्थ्य विभाग व पब्लिक हेल्थ विभाग ने पानी के सैंपल भी भरे हैं और क्लोरिन की दवा भी डलवाई है। गांव में विभाग का शिविर लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें