फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घग्घर में ज्यादा पानी आया, ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, फैक्टरियां भी हुई बंद

Fri, 05 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
निजामपुर गांव से ग्रामीणों को किश्ती में रेस्क्यू करते हुए टीम। स्त्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ज्यादा बारिश होने और पहाड़ों से आए पानी के कारण घग्घर नदी ओवरफ्लो हो गई। बीते बुधवार रात 9 बजे घग्घर के पानी से कई गांव में घरों में जलभराव हो गया। मानकपुर, लोहगढ़, डंगडेहरी में चार फुट तक जलभराव हो गया। गुरुवार शाम तक घरों से जलभराव तो कम हुआ, लेकिन बाहर मुख्य सड़कों और खेतों में पानी जमा था। निजामपुर गांव भी जलभराव से डूब गया। यहां किश्ती से ग्रामीणों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं, मनमोहन नगर में भी जलभराव हो गया। कई लोगों का घरों का सामान भी खराब हो गया।

500 एकड़ से ज्यादा धान की फसल प्रभावित, फैक्ट्रियां बंद
इन गांवों के क्षेत्र में जलभराव से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। घरों में जलभराव होने से लोगों का सामान खराब हो गया। लोगों के बेड, सोफे व कई घरेलू उपकरण पानी में डूब गए। जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई, जिन लोगों के घर की ऊपरी मंजिल थी, वह तो अपने घरों में ऊपर चले गए, लेकिन जिन लोगों के पास ऊपरी मंजिल नहीं थी, वह नीचे ही जलभराव में फंस गए और इन लोगों रात जागकर काटनी पड़ी। वहीं, इस क्षेत्र में फैक्ट्रियां भी जलभराव के कारण बंद हो गई। जलभराव होने से पूरे इलाके में 500 एकड़ से ज्यादा धान की फसल प्रभावित हुई। पानी उतरने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लग सकेगा।
विज्ञापन


किश्ती से लोगों को किया गया रेस्क्यू
घग्घर के साथ लगते निजामपुर गांव में 15 से ज्यादा लोग जलभराव में फंस गए। इन ग्रामीणों को गुरुवार सुबह किश्ती से रेस्क्यू कर निकाला गया। इन लोगों के घरों में जलभराव हो गया। इनमें बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं भी शामिल थी। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने डर के साए में रात गुजारी। सुबह रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही उनको राहत मिली।
विज्ञापन

निजामपुर गांव से ग्रामीणों को किश्ती में रेस्क्यू करते हुए टीम। स्त्रोत

निजामपुर गांव से ग्रामीणों को किश्ती में रेस्क्यू करते हुए टीम। स्त्रोत

निजामपुर गांव से ग्रामीणों को किश्ती में रेस्क्यू करते हुए टीम। स्त्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें