फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सीधी बिजाई के लिए बुक कराएं मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धान की सीधी बिजाई के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस में चालान से बैंक में फीस जमा कर मशीन की बुकिंग कर सकते हैं। पांच एकड़ की फीस 575 रुपये है।
विज्ञापन

धान की सीधी बिजाई के लिए पनीरी तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती व लगभग 20 प्रतिशत पानी, समय तथा लेबर की बचत होती है। इसके साथ-साथ खरपतवारों की समस्या तथा जड़े गहरे जाने के कारण लोह तत्व की समस्या बहुत कम होती है। बासमती धान की बिजाई के लिए यह मशीन उपयोगी रहेगी। पहला पानी लगभग 21 दिन के पश्चात लगाया जाता है।
जमीन के गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए धान की सीधी बिजाई की बहुत आवश्यकता है। किसान कार्यालय में उपलब्ध मक्का बिजाई की मशीन भी प्राप्त करके मक्का बिजाई कर सकते हैं। इसे किसानों को विभाग फ्री में उपलब्ध करवा रहा है। किसी भी कार्य दिवस में इसे किसान आकर प्राप्त कर सकते हैं। किसान अपने खेतों की समतल करने के लिए कार्यालय में उपलब्ध लेजर लैंड लेवलर भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 100 प्रति घंटा व डीजल खपत किसान द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान धान की रोपाई और मक्का बुआई के लिए मशीन विभाग से ले सकते हैं। मक्का बुआई के लिए मशीन एकदम निशुल्क दी जा रही है जबकि धान की सीधी बुआई के लिए 575 रुपये फीस जमा करवाकर मशीन की बुकिंग करवाई जा सकती है। -ओपी महिवाल, सहायक कृषि अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें