फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भोले का अभिषेक कर व्रत का उद्यापन करेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सावन मास के चौथे और अंतिम सोमवार की शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व विशेष पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सावन माह के सोमवारी व्रतों का उद्यापन भी होगा। छावनी स्थित बीसी बाजार के पंडित संजीव बैंजवाल ने बताया कि सावन का अंतिम सोमवार धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना गया है। सुबह शिव मंदिर प्रांगणों में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों भीड उमडे़गी।
सुबह से ही मंदिरों में भक्त जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरे से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने सावन के सोमवार व्रत रखे हैं, वह विधिवत उद्यापन कर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करेंगे। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें