अंबाला। शिव गणेश मित्र मंडल की तरफ से हर वर्ष की भांति इस बार भी दयाल बाग में गणपति बप्पा की प्रतिमा को बड़ी श्रद्धा भाव से स्थापित किया गया है। इस दौरान दयाल बाग के राजा के दर्शन को श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी।
बप्पा को रिझाने के लिए सवेरे 7 बजे व शाम को भी 7 बजे पंडित राम यश शास्त्री द्वारा बड़े विधि विधान से आरती का समय निश्चित किया हुआ है। क्षेत्र निवासियों के अतिरिक्त दूर-दूर से भक्त जन बप्पा के दर्शन करने व आरती में शामिल होने समय से पहले पहुंचने शुरू हो गए हैं। गणपति बप्पा के प्रिय भोजन मोदक, लड्डू , कदली फल का प्रसाद ले कर भक्त पहुंच रहे हैं। मित्र मंडल के सदस्यों अमन, जितेंद्र हेमंत व मयंक ने बताया कि 4 सितंबर को होने वाली भजन संध्या में चंडीगढ़ के महान गायक मनिंदर चंचल गत वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों को गणपति के भजनों से निहाल करेंगे ।