नारायणगढ़। गणपति के विसर्जन के साथ ही शनिवार को पिछले 10 दिनों से चले आ रहे श्री गणपति महोत्सव का समापन हो गया। गणपति सभा ने शनिवार को नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया। यह शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ पूरे धूमधाम से खेड़ा प्रांगण से आरंभ होकर मुख्य बाजार, खंडा चौक तथा अनाज मंडी से होती हुई वापस नगर खेड़ा पर पहुंची।
इस शोभा यात्रा में अनेक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौराहों पर मटकी फोड़ क्रीड़ा का आयोजन भी किया गया। इसके बाद गणपति बप्पा को कालाआम्ब स्थित मारकंडा पर ले जाया गया और यहां विधिवत गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया तथा देर सायं नगर खेड़ा प्रांगण में विशाल भंडारे भी हुआ।