फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें किसान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। इसके माध्यम से किसान मानसून सीजन 2025 के दौरान भारी वर्षा व जलभराव से हुई खरीफ फसलों की क्षति का दावा दर्ज कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यह पोर्टल 15 सितंबर 2025 तक खुला रहेगा। प्रभावित किसान निर्धारित समय-सीमा में अपने नुकसान का विवरण अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से किसानों को राहत मिल सकेगी, इसलिए किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसल के खराब होने से से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें