फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल सिंचाई विभाग के डिप्टी कलेक्टर की हत्या कर शव माइनर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल सिंचाई विभाग के डिप्टी कलेक्टर 40 वर्षीय रवि कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारों ने हत्या के बाद शव गांव धुरकड़ा के निकट कांवला माइनर में फेंक दिया। रवि अंबाला शहर हलके के गांव सारंगा के रहने वाले हैं। मृतक रवि के पिता हंसराज ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे रवि को किसी अज्ञात का फोन आया था। इसके बाद रवि ने तैयार होकर ड्यूटी पर जाने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद रवि कार में सवार होकर घर से कैथल के लिए निकल गया। पत्नी डिंपल के अनुसार रात को करीब 10 बजे तक वह फोन करती रही लेकिन रवि के फोन पर घंटी बजती रही पर फोन किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद से ही उनका मन घबरा रहा था। सोमवार सुबह सैर कर रहे गांव के लोगों ने शव को माइनर में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने ही सूचना सदर थाने में दी थी। इस मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने गांव के सरपंच सोहनलाल को शिनाख्त के लिए बुलाया। सरपंच ने शव को पहचानकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

गला घोंटकर हत्या की आशंका: माइनर में शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में रवि का गला घोंट कर मारने का अंदेशा जताया जा रहा है। क्योंकि उनके केवल गले पर निशान मिले हैं। पत्नी डिंपल के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की सूचना मिलते ही सीआइए, साइबर और फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट ने मौके का मुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद शव के परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
9 साल का बेटा और छोटी बेटी पूछ रहे कब आएंगे पापा: सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने रवि का शव शैलर के साथ गुजर रही माइनर में देखा। डिंपल के अनुसार रवि ने कुछ ही दिनों बाद घर पर काम करवाने के लिए ईंट, रेत बजरी मंगवा ली थी। जिससे घर की मुरम्मत का कार्य किया जा सके। हालांकि रवि अपने परिवार के साथ अलग रहता था, लेकिन इसके वाबजूद भी पूरे परिवार का लाडला भी था, नवंबर 2009 में हुई शादी से बेटा और बेटी हुए। जिसमें बड़ा बेटा 9 साल का और छोटी बेटी 8 साल की है, जो आज रोती हुई मां पूछ रहे हैं, कि आप क्यों रो रहे हो। पापा कहां गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें