फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू हुआ बेकाबू, दो दिनों में 29 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू बेकाबू हो गया है। दो दिनों में 29 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 435 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों के बाद भी स्थिति संभलने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अस्पताल में बीमार मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिन्हें अस्पताल में पहुंचने पर उपचार देने के बाद छुट्टी दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्विनसिटी के नागरिक अस्पताल के वार्ड में स्थिति काफी हद तक सामान्य दिखाई दी। लेकिन इमरजेंसी में बुखार वाले मरीज लंबी-लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। इस दौरान केवल उन्हीं मरीजों को दाखिल किया जा रहा था, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब थी। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब उम्मीद जता रहा है कि डेंगू के मामलों में कुछ कमी आ सकती है।
स्थिति काफी खराब है
बंधुनगर से आए जतिन ने बताया कि उसे पिछले दो दिन से बुखार था। वह शुक्रवार को ही अस्पताल में दाखिल हुआ है। इस समय उसकी स्थिति काफी खराब है। अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

छुट्टी ली पर तबीयत बिगड़ गई
पूजा विहार से आए अंकित ने बताया कि वह पिछले चार दिन से अस्पताल में उपचाराधीन था। दिवाली को लेकर वह घर चला गया था। अगले दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो फिर वापस आना पड़ा।
पांच दिन से तेज बुखार
शास्त्री कॉलोनी से आई विशाखा ने बताया कि उसे पिछले पांच दिन से तेज बुखार था। पहले भी उपचार करवाया, लेकिन जब असर नहीं पड़ा तो अस्पताल में आए हैं। अभी उपचार जारी है। जल्द छुट्टी मिल जाएगी।
कमजोरी बहुत ज्यादा है
शहजादपुर से आए रणवीर ने बताया कि पिछले सात दिन से उन्हें तेज बुखार है। तीन दिन पहले अस्पताल में उपचार करवाने आया था। अब काफी हद तक बुखार ठीक है पर कमजोरी बहुत ज्यादा है।
हमारी ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि मरीज जल्द से जल्द ठीक होकर घर जाएं। मरीज अगर अस्पताल में ज्यादा समय रहता है तो उसे भी परेशानी होती है। मरीज घर पर जल्दी ठीक होते हैं। उम्मीद है जल्द ही डेंगू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें