फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और प्रदूषित हवा ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

विज्ञापन
अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
डेंगू और बढ़ते प्रदूषण ने अंबाला वासियों के लिए परेशानी बढ़ा रखी है। अस्पताल में डेंगू व प्रदूषण के कारण दमा संबंधी मरीजों के अतिरिक्त वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में 4 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं अंबाला का एक्यूआई 238 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नए मामले मिलने के बाद जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 657 हो गया है। दूसरी ओर, अस्पताल में बुखार के मरीजों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। शहर व छावनी के सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन काफी संख्या में अधिक बुखार व सांस से संबंधित बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सिटी अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ दिखाई दी। वहीं, शहर व छावनी अस्पताल में बुखार वाले वार्ड के सभी बिस्तर भी फुल हो चुके हैं। इनमें अधिकतर मरीज पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं, मगर इसके बाद भी वह ठीक नहीं हो रहे हैं।
दूसरी ओर, मंगलवार को ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में भी बीमार मरीजों का जमावड़ा लगा रहा। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि तापमान बढ़ने के साथ-साथ अब डेंगू के मामलों में कमी आएगी और अगले सप्ताह तक कुछ राहत के आसार है। मगर, वायरल बुखार के मरीजों में कमी आती अभी नहीं दिख रही है। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ सांस वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

इस दिन रहा इतना एक्यूआई
दिन-- एक्यूआई
23 नवंबर 238
22 नवंबर 252
21 नवंबर 225
20 नवंबर 275
19 नवंबर 295
18 नवंबर 288
17 नवंबर 260
16 नवंबर 258
15 नवंबर 219
तबीयत ज्यादा खराब है
अंबाला शहर से आई आरती ने बताया कि पिछले पांच दिन से उसकी तबीयत ज्यादा खराब है। पहले प्राइवेट स्तर पर उपचार करवाया, मगर जब असर नहीं हुआ तो नागरिक अस्पताल में आकर दाखिल हुई है।
पिछले दो दिन से करवा रहा उपचार
शाहपुर से आए हरिचंद ने बताया कि उसकी तबीयत पिछले दो दिन से खराब है। पिछले दिन ही वह अस्पताल में आकर दाखिल हुआ है और उपचार करवा रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा।
अभी नहीं कोई सेहत में सुधार
शाहपुर से ही आई आसमां ने बताया कि उसकी पिछले चार दिन से तबीयत खराब है और तीन दिन से तो वह अस्पताल में ही उपचार करवा रही है। मगर अभी तक सेहत में कोई सुधार दिखाई नहीं दिया है।
12 दिन से बुखार है
कैथल से आए संजीव ने बताया कि उसे करीब 12 दिन पहले बुखार चढ़ा था। पांच दिन पहले ही छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल हो गया। मगर, अभी भी स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है।
उम्मीद है जल्द ठीक हो जाऊंगा
शाहाबाद से आए कुंदन ने बताया कि पांच दिन से उसकी तबीयत खराब थी और गत दिवस ही वह अस्पताल में दाखिल हो गया है। जहां पर उपचार करवा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी।
मेरे पास ही प्रतिदिन बुखार व सांस से संबंधित बीमारी के करीब 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इस समय हवा बहुत ज्यादा प्रदूषित है। इसीलिए सांस के मरीजों को मास्क का प्रयोग करने की सलाह भी दे रहे हैं।
- डॉक्टर हर्ष कुमार, चिकित्सक, सिविल अस्पताल, अंबाला शहर।
तापमान बढ़ेगा तो धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों में कमी आनी शुरू हो जाएगी। मगर प्रदूषित हवा के कारण सांस वाले मरीजों के लिए दिक्कत हो सकती है। उन्हें अपनी ओर से भी पूरी सावधानी रखनी होगी।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें