फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी से मिला शिष्टमंडल, हमलावरों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठन पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, आरोपी पक्ष का भी आरोप है कि अभी तक उनकी शिकायत पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे लेकर एसजीपीसी का एक शिष्टमंडल डीएसपी से मिला।
विज्ञापन

एसजीपीसी मेंबर हरपाल सिंह पाली के नेतृत्व में डीएसपी से मिले शिष्टमंडल ने उन लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, जिन्होंने इस घटना के बाद परिजनों को डराया धमकाया और उनके घर पर हमला किया। इससे पूर्व सोमवार को ही आरोपी पक्ष एसपी से भी मिला था। इन लोगों का आरोप था कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके घर पर पथराव किया, तोड़फोड़ की, गाड़ी को क्षति पहुंचाई और दहशत फैलाने का प्रयास किया।
उन्होंने इस मामले में एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन अगले ही दिन हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि इस मामले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज से मिले और उनसे धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद से ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापामारी भी की।
विज्ञापन

बुधवार को इस मामले में एसजीपीसी मेंबर हरपाल सिंह पाली ने डीएसपी राम कुमार से मुलाकात के बाद कहा कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर कोई ठोस जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। पाली के मुताबिक गांव में दहशत का वातावरण है और आरोपी के खिलाफ तो कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन जिन लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला किया, उन पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में कल बैठक बुलाई गई है, क्योंकि लगातार परिवार के सदस्यों को धमकियां मिल रही हैं।
वहीं, भाजपा नेता बृज कौशिक का कहना है कि आरोपी ने देवी-देवताओं पर विवादित वीडियो वायरल कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आपसी सौहार्द के वातावरण को खराब करने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई जब तक नहीं होगी, तब तक हिंदू संगठन चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें