आज होने वाले चुनाव में 18217 मतदाता नगर पालिका प्रधान और 15 वार्डों के सदस्यों के भाग्य का फैसला मतदान से करेंगें। नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा जिनमें प्रीतपाल कौर मक्कड़ (भाजपा), अमिता साहनी (इनेलो), अनीता देवी (आप), कमला देवी (बीएसपी), ममता रानी, रिंकी वालिया तथा शैलजा शर्मा के बीच मुकाबला होगा। चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां आज आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच चुनाव होंगे। शांतिपूर्वक वातावरण में चुनाव हो इसके लिए चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
वार्ड नंबर 1 सामान्य महिलाओं के लिए सुरक्षित वार्ड से दो उम्मीदवारों रेणु तथा अनीता के बीच सीधा मुकाबला
वार्ड नंबर 2 शिव चानना, नरेन्द्र देव, तथा अंकुर मित्तल के बीच त्रिकोणीय टक्कर
वार्ड नंबर 3 से संजीव सैनी, बलजिन्द्र, प्रीति गोयल तथा प्रदीप गोयल के बीच चोकोणा मुकाबला होगा।
वार्ड नंबर 4 से इमरान मोहम्मद, श्याम लाल, पूजा रानी, प्रवीन कुमार तथा रानी धीमान के बीच पांच कोणीय टक्कर होगी।
वार्ड नंबर 5 एससी महिला सुरक्षित वार्ड से स्वाति, जसविन्द्र कौर तथा मनीषा देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला।
वार्ड नंबर 6 से राजेश, पिंकी सैनी तथा सीमा रानी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला।
वार्ड नंबर 7 से नैना कपूर, जयप्रकाश, मोनिका शर्मा, तरूण तथा उषा शर्मा से पांच कोणीय मुकाबला होगा।
वार्ड नंबर 8 से मनीष कुमार, मोहित तथा संजीव शर्मा के बीच त्रिकोणीय टक्कर।
वार्ड नंबर 9 एससी (महिला) के लिए से पिंकी , राखी तथा सुनीता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला।
वार्ड नंबर 10 से एससी आरक्षित, से सुरेन्द्र, जितेन्द्र तथा ओमप्रकाश के बीच त्रिकोणीय मुकाबला।
वार्ड नंबर 11 से सिम्पी गेरा तथा सविता के बीच सीधा मुकाबला होगा।
वार्ड नंबर 12 एससी आरक्षित से परविन्दर कौर , पिरथी सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी।
वार्ड नंबर 13 से सुरेश कुमार, फूल कुमार तथा कुलदीप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला।
वार्ड नंबर 14 महिला आरक्षित से सरोज शर्मा, नीलम वालिया तथा गीता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
वार्ड नंबर 15 से जशन ढींगरा तथा सुमित कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा।
प्रशासन ने भी चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हुये हैं।
नगर पालिका चुनाव अधिकारी के मुताबिक रविवार को प्रात : 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 15 वार्डों में 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने विवेक और सूझबूझ से अपने मत का अवश्य प्रयोग करें।
कुल मतदाता -18217
पुरुष मतदाता- 9418
महिला मतदाता 8798
ट्रांसजेंडर मतदाता-1